एशिया कप 2018: पाकिस्तान को करारी मात देकर फाइनल में पहुंचा भारत

Aazad Staff

Sports

भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सुपर-4 राउंड मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से मात दी। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ भारत छह बार आठ विकेट से जीत चुका है। बता दें कि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

भारत ने रविवार को पाकिस्तान को हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान ने पहले इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाकर मैच जीत लिया। विकेट के लिहाज से भारत की पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ी जीत है।

इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 111 रन बनाए तो वहीं और शिखर धवन 115 रनों की शानदार पारियों खेली। इन दौनों ने पहले विकेट के लिए 210 रन की जबरदस्त साझेदारी की और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंबाती रायुडू ने 12 रनों की पारी खेलते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाने में सफलता हासिल की। इस मैच के साथ ही रोहित शर्मा ने वनडे करियर में अपने 7000 रन भी पूरे किए।

आज भारत और अफगानिस्तान  के बीच तीसरा मुकाबला दुबई में खेला जाएगा। सुपर फोर राउंड में जो दो टीमें सबसे ऊपर रहेंगी उनके बीच फाइनल खेला जाएगा। बता दें कि एशिया कप का फाइनल मैच 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.