भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने क्रिकेट से लिया संन्यास

Aazad Staff

Sports

भारतीय टीम के कभी नंबर चार के दावेदार बताए जाने वाले बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने संन्यास का ऐलान कर दिया है।

भारतीय टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। खबरों की माने तो भारत के २ खिलाड़ी शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बाद टीम मैनेजमेंट ने रायडू को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना जिससे आहत होकर रायडू ने क्रिकेट के सभी प्रारूप से खुद को अलग कर लिया।

रायडू को पूरा विश्वास था कि वो वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होंगे लेकिन दुर्भाग्य के कारण उनका चयन वर्ल्ड कप की टीम में नहीं हो पाया और आखिर में उन्होंने क्रिकेट  के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया।

आपको बता दें कि शिखर धवन के रिप्लेसमेंट पर ऋषभ पंत को मौका दिया गया तो वहीं विजय शंकर के चोटिल होने पर मयंक अग्रवाल को खेलने का मौका मिला है। रायुडू के अन्तराष्ट्रीय करियर की बात करें तो ५५ वनडे मैचों में उनके नाम लगभग ४७ की औसत से१६९४ रन उनके नाम हैं।

अंबाती रायडू वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का नियमित हिस्सा थे और उन्हें ४ नंबर पर लगातार मौका दिया जा रहा था।हालांकि इस दौरान वो अपने प्रदर्शन से टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करने में नाकाम रहे। इसके अलावा आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। शायद यही वजह रही कि वर्ल्ड कप में उनका चयन नहीं हो सका।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.