एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता एटीपी फाइनल्स का खिताब

Aazad Staff

Sports

जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर एटीपी फाइनल्स 2018 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने इस साल 1300 एटीपी रैंकिंग अंक हासिल किए।

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने दुनिया के नंबर एक पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-3 से हराकर एटीपी फाइनल्स का खिताब जीत लिया। इस टूर्नामेंट में वे पहली बार चैम्पियन बने। इस जीत से 21 साल के ज्वेरेव को रैंकिंग में भी एक स्थान का फायदा हुआ। वे अब वर्ल्ड मेन्स रैंकिंग में पांचवें से चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। ज्वेरेव ने सेमीफाइनल में छह बार के चैम्पियन रोजर फेडरर को हराया था। यह इस साल का आखिरी टूर्नामेंट था।

जर्मनी के बोरिस बेकर ने 1995 में यह खिताब जीता था। ज्वेरेव पिछले साल पहली बार एटीपी फाइनल्स में उतरे थे। तब वे सेमीफाइनल में पहुंचने में असफल रहे थे। ज्वेरेव एटीपी फाइनल्स का खिताब जीतने वाले पिछले एक दशक के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। 2008 में जोकोविच ने 21 साल की उम्र में यह खिताब जीता था। जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा, 'यह मेरे करियर का अब तक का सबसे बड़ा खिताब है।’ बता दें कि इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने से पहले जोकोविच यहां एक भी गेम नहीं हारे थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.