AFC Asian Cup 2019 : सेमीफाइनल में ईरान को हराकर फाइनल में पहुंचा जापान

Aazad Staff

Sports

एएफसी (एशियाई फुटबॉल संघ) एशियन कप २०१९ सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की टीम ने ईरान को ३-० से मात दे कर फाइनल में जगह बना ली।

जापान की फुटबॉल टीम ने सोमवार (२८ जनवरी) को एएफसी एशियन कप के सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। वहीं ईरान इस टूनार्मेंट से बाहर हो गया है। जापन ने ईरान को ३-० से मात देकर टूनार्मेंट के फाइनल में जगह बना ली है।

पहले हाफ में जापान के खिलाफ ईरान की शुरुआत हालांकि दमदार रही। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन कोई भी टीम बढ़त बनाने में कामयाब नहीं हो पाई। दूसरा हाफ पूरी तरह से जापान के नाम रहा। ५६वें मिनट में जापान ने अटैक किया और यूवा ओसाको ने हेडर के जरिए गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

६७ वे मिनट में ओसाका ने पेनल्टी पर गोल दागा और इसके बाद गेंकी हरागुची ने दूसरे हाफ के इंजुरी ने ९१ वें मिनट में तीसरा गोल किया और इस तरह जापान ने जीत हासिल करते हुए एएफसी एशियन कप के फाइनल में जगह बना ली।

वहीं कलोर्स क्विरोज का ईरान के मुख्य कोच के रूप में यह १०० वां मैच था, हालांकि उनकी टीम इसे यादगार बनाने में सफल नहीं हो पाई। ६५ साल के क्विरोज ने अप्रैल २०११ में ईरान के राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच का पद संभाला था और उनके मार्गदर्शन में टीम ने लगातार दो बार २०१४ और २०१८ फीफा विश्व कप के क्वालीफाई करते हुए इतिहास रचा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.