जाने क्या है पॉक्‍सो अधिनियम

Aazad Staff

Should Know

महिला और बाल विकास मंत्रालय ने दुष्‍कर्म और पॉक्‍सो अधिनियम के तहत मामलों के तुरंत निपटारे के लिए एक हजार से अधिक विशेष अदालतों के गठन को मंजूरी दे दी है। इन अदालतों के गठन पर सात सौ सड़सठ करोड़ रूपए से अधिक की लागत आएगी। पहले चरण में नौ राज्‍यों में 777 विशेष अदालतें बनाई जाएंगी। दूसरे चरण में शेष 246 अदालतों का गठन किया जाएगा। 

देश में आय दिन बच्चों के साथ हो रहे यौन उत्पीडन व दुष्कर्म हमारे समाज को शर्मसार कर रहे हैं। इस तरह के मामलों की संख्या को बढ़ता देख सरकार की तरफ से महिला और बाल विकास मंत्रालय ने वर्ष 2012 में एक विशेष कानून बनाया था। जो बच्चों को छेड़खानी, बलात्कार और कुकर्म जैसे मामलों से सुरक्षा प्रदान करता है। इस कानून को नाम दिया गया पॉक्सो अधिनियम।  

पॉक्‍सो शब्द अंग्रेजी से लिया गया है जिसका अर्थ होता है होप्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस एक्ट यानी इसका मतलाब होता है लैंगिक उत्पीड़न से बच्चों को संरक्षण देने का अधिनियम।

पॉक्‍सो अधिनियम  के तहत नाबालिग बच्चों के साथ होने वाले यौन अपराध और छेड़छाड़ के मामलों में कार्रवाई की जाती है। यह एक्ट बच्चों को सेक्सुअल हैरेसमेंट, सेक्सुअल असॉल्ट और पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है।

वर्ष 2012 में बनाए गए इस कानून के तहत अलग-अलग अपराध के लिए अलग-अलग सजा तय की गई है। देश में बच्चियों के साथ बढती दरिंदगी को रोकने के लिए 'पाक्सो ऐक्ट-2012' में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब 12 साल तक की बच्ची से रेप के दोषियों को मौत की सजा मिलेगी।

वहीं इस अधिनियम में धारा 4 के तहत  वो मामले शामिल किए जाते हैं जिनमें बच्चों के साथ दुष्कर्म या कुकर्म किया गया हो। इसमें सात साल सजा से लेकर उम्रकैद और अर्थदंड भी लगाया जा सकता है।

पॉक्‍सो अधिनियम धारा 6 के तहत वो मामले आते है जिनमें बच्चे के साथ दुष्कर्म, कुकर्म के साथ उन्हें गम्भीर रुप से चोट पहुंचाई गई हो। इस अधिनियम के तहत दस साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा व जुर्माने का प्रावधान है।

जबकि पोक्सो अधिनियम धारा 7 और 8 के तहत वो मामले पंजीकृत किए जाते हैं जिनमें बच्चों के गुप्तांग से छेडछाड़ की जाती है, इस धारा के आरोपियों पर दोष सिद्ध हो जाने पर 5 से 7 साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.