राम प्रसाद बिस्मिल जयंती से जुड़ी खास बाते…

Aazad Staff

Should Know

राम प्रसाद बिस्मिल क्रांतिकारी के साथ साथ कवि और शायर भी थे।

राम प्रसाद बिस्मिल स्वतंत्रता सेनानीयों में से एक थे। राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म 11 जून, 1897 को शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता मुरलीधर शाहजहांपुर नगरपालिका में कार्यरत थे।

राम प्रसाद बिस्मिल एक महान कवी और शायर थे। उनकी कविताएँ क्रांतिकारियों में आजादी के लिए एक अलग सा जोश भरती थी। उनके द्वारा लिखी कविता ‘सरफरोशी की तमन्ना आज हमारे दिल में है’ आज भी कई नौजवानों में आक्रोश का शैलाब ला देती है। राम प्रसाद बिस्मिल ने उर्दू और हिंदी में अज्ञात, राम और बिस्मिल नाम से कविताएं लिखीं लेकिन वे प्रसिद्ध बिस्मिल कलमी नाम से जाने गए।

जिसने महज 30 साल की उम्र में देश के लिये इतना कुछ कर दिया कि आज 119 साल बाद भी उन्हें याद किया जाता है। 19 दिसंबर, 1997 को भारत सरकार द्वारा उनकी 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक यादगार डाक टिकट जारी किया गया था।

काकोरी कांट से जुड़ा किस्सा -

राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 10 लोगों ने सुनियोजित कार्रवाई के तहत 9 अगस्त, 1925 को लखनऊ के काकोरी नामक स्थान पर देशभक्तों ने रेल विभाग की ले जाई जा रही संग्रहित धनराशि को लूटा। उन्होंने ट्रेन के गार्ड को बंदूक की नोक पर काबू कर लिया। गार्ड के डिब्बे में लोहे की तिजोरी को तोड़कर आक्रमणकारी दल चार हजार रुपये लेकर फरार हो गए। काकोरी कांड में अशफाकउल्लाह, चन्द्रशेखर आजाद, राजेन्द्र लाहिड़ी, राम प्रसाद बिस्मिल आदि शामिल थे। इस काकोरी कांड ने ब्रिटिश शासन की नींद उड़ा दी।

इस कांड के बाद ब्रटिश सरकार ने 40 लोगों को गिरफ्तार किया। इस कांड में  पुलिस ने उन्हें भी पकड़ा, जो इसमें शामिल नहीं थे। गोविंद बल्लभ पंत, चंद्र भानु गुप्त और कृपा शंकर हजेला ने क्रांतिकारियों का केस लड़ा, लेकिन हार गये। मामला 16 सितंबर 1927 को चार लोगों को फांसी की सजा सुनायी गई।

अंतिम सुनवाई के लिये लंदन की प्रिविसी काउंसिल भेजा गया। 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी दे दी गई। फांसी देने से पहले जब उनकी अंतिम इच्छा पूछी गई तो उन्होंने कहा कि मैं ब्रिटिश शासन का अंत देखना चाहता हूं। उसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्र का जाप किया और फांसी के फंदे पर झूल गए।   उसी दिन अशफाख उल्लाह खां को फैजाबाद जेल में और रौशन सिंह को इलाहाबाद जेल में फांसी दी गई।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.