रानी अवंती बाई लोधी का इतिहास , 1857 की क्रांति में था इनका मुख्य योगदान

Aazad Staff

Should Know

इतिहास के पन्नों में कहीं गुम हो गई रानी अवंती बाई

देश को गुलामी की जंजीरों से आज़ादी दिलाने के लिए हजारों लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। रानी लक्ष्मी बाई, तात्या टोपे, नाना साहब पेशवा, शिवाजी राव जैसे कई महान राजाओं ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। इनमें से ही एक नाम ऐसा भी है जो देश के बलिदान के लिए आज भी जाना जाता है। हम बात कर रहे है रामगढ़ की रानी अवंती बाई लोधी की।1857 की क्रांति की प्रणेताओं में अग्रणीं थीं लेकिन इतिहास में समुचित स्थान नहीं पा सकीं।

रानी अवंतीबाई लोधी का जन्म 16 अगस्त 1831 में हुआ था। रानी अवंतीबाई के पिता ‘राव जुझार सिंह’ सिवनी जिले के मनकेहड़ी के जागीरदार थे। रानी अवंतीबाई का विवाह कम उम्र में ही रामगढ़ के राजा विक्रमाजीत के साथ कर दिया गया था। विक्रमाजीत बहुत ही योग्य और कुशल शासक थे किन्तु अत्यधिक धार्मिक प्रवृत्ति के होने के कारण वह राजकाज में कम सत्संग एवं धार्मिक कार्यों में अधिक समय देते थे। इनके दो पुत्र हुए शेर सिंह और अमान सिंह।

कम उम्र में ही इनके सर से पिता का साया उठ गया। राज्य का कार्यभार रानी अवंती बाई के कंधों पर आ गया। अवंती बाई द्वारा राजकाज करने का समाचार पाकर गोरी सरकार ने 13 सितंबर 1851 को रामगढ़ राज्य को कोर्ट ऑफ वाइस के अधीन कर राज्य प्रबंध के लिए एक तहसीलदार नियुक्त कर दिया।

1857 की क्रांति में ब्रिटिशो के खिलाफ साहस भरे अंदाज़ से लड़ने और ब्रिटिशो की नाक में दम कर देने के लिए उन्हें याद किया जाता है। कहा जाता है की वीरांगना अवंतीबाई लोधी 1857 के स्वाधीनता संग्राम के नेताओं में अत्यधिक योग्य थीं कहा जाए तो वीरांगना अवंतीबाई लोधी का योगदान भी उतना ही है जितना 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगना झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का था।

महारानी अवंतीबाई लोधी ने सन 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रेंजो से खुलकर लोहा लिया था और अंत में भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी थी। 20 मार्च 1858 को इस वीरांगना ने रानी दुर्गावती का अनुकरण करते हुए युध्द लडते हुए अपने आप को चारो तरफ से घिरता देख स्वयं तलवार भोंक कर देश के लिए बलिदान दे दिया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.