योगी सरकार की पहल, उत्तर प्रदेश में भिखारियों को मिलेगी नौकरी

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार भिखारियों को रोजगार देने जा रही है जिससे वे समाज में सम्मान से जीवन गुजार सके। शैक्षिक योग्यता और काबिलियत के आधार पर भिखारियों को नौकरी दिए जाने का फैसला किया गया है। इतना ही नहीं सरकार बच्चों के पुनर्वास का भी प्रयास करेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार भिखारियों के कल्याण  के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है जिसकी शुरुआत राजधानी लखनऊ से होने जा रही है। दरअसल भाजपा फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के सभी भिखारियों को किसी न किसी तरह का रोजगार देने का आदेश दिया है जिसके लिए नगर निगम विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत भिखारियों की पहचान कर उनका पुनर्वास किया जाएगा और उन्हें रोजगार दिया जाएगा।

भिखारियों की पहचान के लिए एक सर्वे किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि ‘हम एक सर्वे कर रहे हैं जिससे भिखारियों की पहचान की जा रही है, हम उनका पुनर्वास करेंगे और हर घर से कचरा इकट्ठा करने जैसे काम में उन्हें लगाएंगे’ जिससे कि उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया जा सके।

एक अनुमान के मुताबिक शहर में ४५०० के करीब भिखारी हैं। इनमें से ४५ को पहले चरण में काम दिया जाएगा और फिर अगले राउंड में फिर ४५ को काम दिया जाएगा। भिखारियों को पहले शेल्टर होम लाया जाएंगा,  जहां उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.