योग गुरु बाबा राम देव का जनसंख्या नियंत्र प्लान कहा, तीसरे बच्चे को ना मिले वोट का अधिकार

Aazad Staff

Nation

बाबा रामदेव ने एक बार फिर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कहा है कि देश में सरकार को ऐसा कानून लागू करना चाहिए कि जिनके तीन या उससे ज्यादा बच्चे हो उनसे हर तरह के अधिकार छिन लिए जाने चाहिए।

बाबा राम देव ने हरिद्वार में संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एक बार फिर बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या आज दुनिया के लिए समस्या बन चुकी है। इस पर तत्काल नियंत्रण लगाए जाने की जरुरत है। और ये तभी संभव है जब तीसरे बच्चे से मताधिकार छिन लिए जाए। इतना ही नहीं उसे हर तरह की सरकारी सुविधाओं से भी वंचित रखा जाए।

इसके साथ ही बाबा राम देव ने सरकार से मांग की की ऐसा कानून बनाया जाए की जिस किसी भी परिवार में तीसरा बच्चा जन्म लेता है तो उस बच्चे को वोट करने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। उससे सभी सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा जाए। इसी के साथ उन्होंने देश में शराब की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगाने की भी बात कही।

बता दें कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर राम देव का ऐसा बयान पहली बार मीडिया के सामने नहीं आया है। इससे पहले भी बाब रामदेव ने कहा था कि जिनके दो से ज्यादा बच्चे है उनके बच्चे को सरकारी स्कूल में दाखिला  नहीं दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि ऐसे लोगों को  सरकारी  अस्पताल में इलाज की सुविधा और  सरकारी नौकरी भी नहीं देनी चाहिए।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.