खतरे के निशान से ऊपर यमुना, सीएम केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Aazad Staff

Nation

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण दिल्ली सरकार ने आसपास के क्षेत्र को खाली करने का आदेश दे दिया है। बचाव दल को भी सक्रिय कर दिया गया है।

हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज से रविवार को छोड़ा गया आठ लाख क्यूसेक पानी तेज़ी से दिल्ली पहुंच रहा है। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अगले २४ घंटे में हालात खराब होने की आशंका जताई गई है, क्योंकि हरियाणा का पानी जल्द ही यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ा रहा है।

इसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने यमुना के जलभराव क्षेत्र को खाली करने के आदेश दे दिए हें। बचाव दल को सक्रिय कर दिया गया है। जबकि रेस्‍क्यू टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है और निचले इलाकों को खाली करवाया जा रहा है. मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आपात बैठक बुला ली है। बैठक में आने वाली स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन को हाईअलर्ट पर रखा गया है।

बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर दिल्ली में सोमवार सुबह २०४.७० मीटर दर्ज किया गया। जबकि खतरे का निशान २०४.५० मीटर पर है। हथिनीकुंड बैराज से  ८ लाख क्यूसेक से पानी छोड़ा गया है। माना जा रहा है कि जलस्तर बढ़ने से और अधिक पानी छोड़ा जा सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.