महिला रेसलर बबीता फोगाट और पिता महावीर सिंह आज भाजपा में होंगे शामिल

Aazad Staff

Nation

पदक विजेता महिला रेसलर बबीता फोगट और उनके पिता महावीर सिंह फोगाट सोमावार को दिल्ली के हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि बबीता दुष्यंत चौटाला की पार्टी जननायक जनता पार्टी (जे.जे.पी) के लिए पहले प्रचार कर चुकी हैं।

महिला रेसलर बबीता फोगट सोमवार को दिल्ली के हरियाणा भवन में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी। इस दौरान उनके पिता महावीर सिंह फोगाट भी पार्टी में शामिल होंगे।  जानकारी के मुताबिक, १२  बजे हरियाणा भवन में महावीर फोगाट और बबीता फोगाट पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर कार्यकारिणी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद होंगे।

भाजपा में शामिल होंने से पहले महाबीर फोगाट ने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू और कश्मीर के संविधान के अनुच्छेद ३७० को खत्म करके और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करके एक महान कार्य किया।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार ने पारदर्शी सरकार दी है और भर्ती किए गए युवाओं की निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति की है। मैं और बबीता दिल्ली जा रहे हैं। बता दे कि बबीता ने हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दे चुकी हैं। वहीं उनके पिता राज्य में जेजेपी की स्पोर्ट्स विंग प्रभारी रहे हैं।

गौरतलब है कि इस साल के अंत तक हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने है।  इसी के मद्देनजर सत्तारूढ़ भाजपा अपने कुनबे को और मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही है। भाजपा ने हरियाणा के लिए नरेंद्र सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं भूपेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने इस बार ९० सीटों में से ७५ प्लस का नारा दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.