आतंकियों ने ईद मना रहे लोगों पर चलाईं गोलियां, एक की मौत, सुरक्षाबलों पर भी पथराव

Aazad Staff

Nation

जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद उग्रवादियों ने हंगामा कर आपत्तिजनक नारे लगाए। इसके साथ ही आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के भी पोस्टर लगाए गए। वहीं पुलवामा में आतंकियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

देश भर में एक तरफ ईंद की रोकन देखने को मिल रही है वही दूसरी तरफ आतंक और खौफ का मंजर पसरा हुआ है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में बुधवार सुबह ईद के दिन आतंकियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक युवक के घायल होने की खबर है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, आतंकी पुलवामा के जिस घर में घुसे वहां लोग ईद का जश्न मना रहे थे। इससे पहले कि वे कुछ कर पाते आतंकी गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। मृतक महिला का नाम नगीना जां बताया गया है। सुरक्षाबलों ने घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। नगीना के पति यूसुफ लोन की भी दो साल पहले अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी।

वहीं श्रीनगर में भी खौफ का मंजर देखने को मिला यहां जामिया मस्जिद के बाहर दर्जनों लोग अपना चेहरा ढककर सड़क पर उतर आए। उनके हाथों में मूसा आर्मी लिखे बैनर पोस्टर थे। इतना ही नहीं उन्होंने मूसा के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान खुलेआम भड़काऊ नारे लगाए गए। उपद्रवियों को काबू करने के लिए भारी तादाद में सुरक्षा बलों के जवान मौके पर पहुंचे। जहां उन पर पछराव किया गया ।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.