पश्चिम बंगाल: आसनसोल में फिर भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Aazad Staff

Nation

आसनसोल (Asansol) में तृणमूल कांग्रेस (टी.एम.सी) और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। भीड को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान से शुरू हुई हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां आय दिन भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (टी.एम.सी) कार्यकर्ताओं के बीच मुतभेड की खबरे आती ही रहीं है। बंगाल के आसनसोल में शुक्रवार को फिर भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने  आंसू गैस के गोले दागे तो वहीं कार्यकर्ताओं के पथराव किए जाने के बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

इस झड़प के दौरान पुलिस ने १३ भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। कट मनी के मसले पर आसनसोल नगर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि इस झड़प में २ लोगों के घायल होने की खबर है। घायल को बर्धवान मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आसनसोल के मेयर और टीएमसी नेता 'जे तिवारी' ने कहा,  वे हमला करने के इरादे से आए थे, लेकिन निगम के गेट को छूने का भी प्रबंध नहीं कर सके। बाबुल सुप्रियो आपत्तिजनक टिप्णी करते हुए उन्होंने कहा कि  अगर आप भाजपा के बंदर हैं तो हम आसनसोल में आपके लिए पिंजरा तैयार कर चुके हैं, हम बंदरों को कैद में रखने की क्षमता रखते हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.