पश्चिम बंगाल में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को ममता ने दिया अल्टीमेटम, कहां चार घंटे में लौटें नहीं तो होगी कार्रवाई

Aazad Staff

Nation

बंगाल में डॉक्टरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जूनियर डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका समर्थन करने के लिए सीनियर डॉक्टर्स भी सामने आ गए हैं।

कोलकाता में ४ दिनों के हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टरों को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आदेश दिया है कि सभी डाक्टर ४ घंटे के अंदर अपने अपने काम पर वापस लौट जाएं। उन्होंने आगे कहा कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

दरसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नियमित सेवाएं बाधित होने के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचीं थी जहां उन्होंने जूनियर डॉक्टरों को काम पर लौटने के लिए कहा। इस दौरान डॉक्टरों ने ममता के सामने 'हम न्याय चाहते हैं' के नारे लगाए। ममता ने कहा, 'जो डॉक्टर काम पर नहीं लौटेंगे उन्हें हॉस्पिटल छोड़ना होगा। वे बाहरी है सरकार उनका किसी हालत में समर्थन नहीं करेगी। मैं उन डॉक्टरों की निंदा करती हूं जो हड़ताल पर गए हैं। ममता ने कहा कि एक पुलिसवाले की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है लेकिन पुलिस हड़ताल नहीं करती।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आंदोलन कर रहे चिकित्सकों को चार घंटों के भीतर काम पर लौटने का निर्देश दिया है। ममता ने आगे कहा कि इस आदेश का पालन नहीं करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

बता दें कि बीती ११ जून को एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने उस वक्त प्रदर्शन शुरू किया था जब एक इंटर्न डॉक्टर के साथ कोलकाता के एक हॉस्पिटल में मारपीट हुई थी।ये मारपीट एक मरीज की मौत के बाद उसके परिजनों ने की थी। इस हमले के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल की धमकी दी थी। इस घटना के बाद सरकारी हॉस्पिटल के ओपीडी को बुधवार सुबह ९ बजे से रात ९ बजे तक बंद रखा गया था। 

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.