भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक भाजपा कार्यकर्ता का शव भी बरामद

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर झड़प की खबरे सामने आ रही है। रविवार देर रात टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर से झड़प हुई है। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है।

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच एक बार फिर से झड़प की खबरे सामने आई है। ३० मई को ममता बनर्जी ने उत्तर २४ परगना जिले में भाजपा दफ्तर का ताला तुड़वाया था। जिसके बाद से यहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।  रविवार देर शाम कल्याणी एक्सप्रेस पर भाजपा के कार्यकरताओं पर टीएमसी द्वारा हमला करने व पीटने का आरोप है। इतना ही नहीं भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनपर गोली भी चलाई। इस हमले में भाजपा के आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं विजय यात्रा के दौरान भी इन दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता के बीच आपस में मार-पीट की खबर सामने आई है। झड़प में भाजपा के तीन कार्यकर्ता के घायल होने की भी खबर है जबकि  बसीर हाट में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव भी बरामद हुआ है।

बता दें कि पिछले दो दिनों से बंगाल में जय श्रीराम के नारे पर सियासत गरमाई हुई है। उत्तरी २४ परगना से सीएम ममता बनर्जी का काफिला गुजरने के दौरान कुछ लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए तो वे अपने वाहन से उतर गईं। ममता ने नारे लगाने वालों को अपराधी कहा था और बोला था कि ये लोग बंगाल के नहीं बल्कि बाहर के हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लॉक और गांव स्तर के कई टीएमसी ऑफिस को भगवा रंग में रंग दिया गया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की ४२ में से १८ सीटें जीतने के बाद प्रदेश में भाजपा अपना वर्चस्व बढ़ा रही है। लोकसभा चुनाव के समय से ही यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.