पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी, दागे गए आंसू गैस के गोले

Aazad Staff

Nation

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा कम होने का नाम नहीं ले रही है। सूबे में एक और भाजपा कार्यकर्ता का शव मिलने के बाद तनाव और बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर उतरकर ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। तो वहीं पुलिस ने उनपर आंसू गैस के गोले दागे हैं।

पश्चिम बंगाल में आय दिन भाजपा कार्यकर्ताओं  की हत्या की घटना कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी सिलसिले में आज यानी की बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी तादार में ममता सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए और लाल बाजार इलाके में स्थित पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान पुलिस ने कार्यकरताओं पर लाठी चार्ज किया और  आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं।

इसके अलावा पानी की तेज बौछार से भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की गई। बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही सूबे में टीएमसी और भाजपा  कार्यकर्ता आमने-सामने हैं। सूबे में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

बता दें कि भाजपा कार्यकर्ताओं दावारा इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मुख्यालय के बाहर भाजपा का झंडा लहराने वालीं ५ महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। बता दें कि ये प्रदर्शन उस समय और अधिक उग्र हो गया जब दो दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव मिला। पिछले कुछ दिनों से लगातार भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या से नाराज भाजपा  कार्यकर्ताओं का गुस्सा इससे और भड़क गया।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना जिले के कांकीनारा में बम धमाके में २ लोगों की मौत हो गई जबकि ४ लोग घायल हो गए। लोकसभा चुनाव के बाद से ही टीएमसी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प जारी है। उत्तर २४ परगना में हिंसा के मामले ने इस विवाद को मंगलवार को और बढ़ा दिया

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.