प्रोटेम स्पीकर बने वीरेंद्र कुमार, कुछ देर में शुरू होगा लोकसभा सत्र

Aazad Staff

Nation

१७वीं लोकसभा का सत्र आज से शुरु हो चुका है। वीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस सत्र में सरकार के समक्ष तीन तलाक बिल समेत कई विधेयक पास कराने की चुनौती होगी। वहीं ५ जुलाई को मोदी सरकार पहला बजट पेश करेगी। इस सत्र का समापन २६ जुलाई को होगा।

आज से १७वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर सत्ता में भारतीय जनता पार्टी चाहेगी कि इस सत्र में बजट के अलावा अन्य अटके हुए विधेयकों को पास करा सके। सत्र शुरु होने से पहले नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वीरेंद्र कुमार ने सोमवार सुबह प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई। वीरेंद्र कुमार ही अब सभी नए लोकसभा सांसदों को शपथ दिलाएंगे। अगले दो दिनों में सभी ५४२ सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी।

इस सत्र में तीन तलाक, केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान, नागरिकता संशोधन, जम्मू कश्मीर संशोधन जैसे कई अहम बिल पेश करेगी। तीन तलाक बिल को लेकर जेडीयू भाजपा के खिलाफ है और विपक्ष इस बिल में सुधार की मांग कर रहा है। सत्र को सुचारु रुप से चलाने के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.