वाइस एडमिरल करमबीर सिंह होंगे अगले नौसेना प्रमुख

Aazad Staff

Nation

वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के अगले प्रमुख होंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल करमबीर सिंह विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के तौर पर कार्यरत हैं।

भारतीय नौसेना (Indian Navy) के लिए सरकार ने अगले नौसेना प्रमुख की घोषणा कर दी है। वाइस एडमिरल करमबीर सिंह भारतीय नौसेना के २६वें नौसेना प्रमुख होंगे। करमबीर सिंह को जुलाई १९८० में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था वह १९८२ में हेलिकॉप्टर पायलट बने। उन्हें एचएएल चेतक और कामोव का २५ हेलीकॉप्टरों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है।

रक्षा मंत्रालय की तरफ से शनिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार पूर्वी नौसेना कमान के प्रभारी वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया जा रहा है।

बता दें कि वर्तमान नौसेना प्रमुख सुनील लांबा के ३ साल के कार्यकाल की शुरुआत ३१ मई २०१६ में की थी।   और अब वे ३१ मई २०१९ को रिटायर हो रहे है। गौरतलब है कि सुनील लांबा ने एडमिरल रॉबिन धवन (Admiral Robin Dhawan) से चार्ज लिया था जो २६ फरवरी २०१४से ३१ मई २०१६ तक नौसेना प्रमुख रहे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.