वैष्णो देवी के लिए जल्द शुरु होगी 'वंदे भारत एक्सप्रेस’, ८ घंटे में पूरा होगा सफर

Aazad Staff

Nation

मोदी सरकार द्वारा मेक इन इंडिया के तहत बनी देश की पहली सुपरफास्ट ट्रेन अब वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बड़ी सौगात देने जा रही है। दरसल वैष्णो देवी जाने के लिए 'वंदे भारत एक्सप्रेस’ की शुरुआत होने जा रही है ये ट्रेन महज ८ घंटे में दिल्ली से कटरा का सफर पूरा करेगी।

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है। मोदी सरकार अब देश की सबसे आधुनिक और सेमी बुलेट ट्रेन 'वंदे भारत' को कटरा के लिए शुरू करने जा रही है। 'वंदे भारत' ट्रेन नई दिल्ली से कटरा के लिए चलने वाली है। इस ट्रेन में आप नई दिल्ली से कटरा तक की दूरी महज ८ घंटे में पूरी कर सकेंगे।

मोदी सरकार द्वारा इस रूट पर 'वंदे भारत' ट्रेन का ट्रायल जल्द ही शुरू होने वाला है। रेलवे ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें  कि नई दिल्ली से कटरा तक के सफर के दौरान महज ३ स्टॉपेज ही होंगे। ये ट्रेन नई दिल्ली से चलने के बाद अंबाला जंक्शन, लुधियाना, जम्मू तवी होते हुए कटरा पहुंचेगी। हर स्टेशन पर ट्रेन की स्टॉपेज महज दो मिनट की होगी। मौजूदा समय में दिल्ली से ट्रेन द्वारा कटरा पहुंचने में १० से १२ घंटे लगते हैं।

'वंदे भारत' ट्रेन सुबह ६ बजे कटरा के लिए दिल्ली से चलेगी। ट्रेन सुबह ८ बज कर १० मिनट पर अंबाला जंक्शन पहुंचेगी, इसके बाद  ट्रेन ९.२२ मिनट पर लुधियाना पहुंचेगी। यहां के बाद ट्रेन ९ बजकर २४ मिनट पर लुधियाना से चलकर १२ बजकर  ४० मिनट पर जम्मू तवी पहुंचेगी और फिर दोपहर २ बजे कटरा स्टेशन पर पहुंच जाएगी।

गौरतलब है कि वंदे भारत दिल्ली और वाराणसी के बीच सप्ताह में पाँच दिन चलती है। इस ट्रेन की रफ्तार १३० किमी/घंटा है। यह ट्रेन न केवल उच्च गति का दावा करती है, बल्कि इसमें स्वचालित दरवाजे, १८० डिग्री वाली सीटें, वाई-फाई और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी कई सुरक्षा और आराम सुविधाएं हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.