उत्‍तराखंड में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट पर प्रशासन

Aazad Staff

Nation

मौसम विभाग ने अगले २४ से ४८ घंटे में उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके मद्देनजर प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले २४ से ४८  घंटे में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इस अलर्ट के बाद प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है और परेशानी से निपटने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। मौसम विभाग का दावा है कि किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए बंदोबस्त पूरे हैं। भारी बारिश के अलर्ट के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

मौसम विभाग ने उत्‍तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टेहरी गढवाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिलों में ११,१२ और १३ जुलाई को भारी से ज्‍यादा भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अमूमन मॉनसून जून के आखरी सप्ताह तक उत्तराखंड में दस्तक दे देता था, लेकिन इस बार यह काफी लेट यहां पहुंचा है। ऐसे में इसके और तीव्र होने की आशंका जताई जा रही है।

 विभाग ने पूर्वोत्‍तर राज्‍यों असम, मेघालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मध्‍यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मॉनसून पूरी तरह से प्रदेश में आ चुका है और एक सप्ताह यहां पर रुक सकता है जिससे अच्छी बारिश यहां पर देखने को मिलेगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.