वाराणसी: आर्थिक तंगी से परेशान पिता ने ३ बेटियों के साथ जहर खा कर दी जान

Aazad Staff

Nation

वाराणसी में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। दरसल आर्थिक तंगी से जूझ रहें एक शख्स ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरुवार को दिलदहला देने वाली  घटना सामने आई है। स्‍थानीय लोगों के मुताबिक दीपक नाम के व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दीपक आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने पहले अपनी बेटियों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खा लिया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने चारों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सभी ने दम तोड़ दिया। बता दें कि ये हादसा लक्सा थाना क्षेत्र के गीता मंदिर इलाके का है।

मृतकों की पहचान पिता दीपक गुप्ता और उसकी बेटियां नाव्या (उम्र ९ साल), अदिति (उम्र ७ साल) और रिया (उम्र ५ साल) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये घटना उस समय सामने आई है जब देश में लोकसभा चुनाव हो रहे है। एक तरफ जहां आम जनता का वोट पाने के लिए नेता लगातार रैलियां कर लोकलुभावन वादे कर रही है वहीं दूसरी तरफ ऐसी घटना सामने आई है जहां आर्थिक तंगी के कारण एक आम आदमी को अपनी जान गवानी पड़ी है। बता दें कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और यहां १९ मई को चुनाव होने है। २०१४ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार संसद पहुंचे थे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.