अलीगढ़ हत्या कांड पर मायावती का बयान, सख्त कार्रवाई कर दोषियों मिले सजा

Aazad Staff

Nation

अलिगढ़ हत्या कांड मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने और उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजे जाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से २ जून को इंसानियत को भी शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई थी। यहां पिछले चार दिन से लापता ढाई साल की मासूम बच्ची की हत्या कर उसका  शव को कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया । इस घटना के बाद देश भर में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग अपना गुस्सा सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे है।

इस बीच  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार से मांग की है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए। मायावती ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर संदेश के जरिए यह बयान दिया है।

अपने ट्वीट में मायावती ने कहा - अलीगढ़ में २  साल की मासूम बच्ची के साथ नृशंस व्यवहार व हत्या अति-शर्मनाक व दुःखद है । यूपी सरकार तुरन्त कानून का राज स्थापित करने के लिए सख्त कार्रवाई करके दोषियों को सलाखों के पीछे भेजे। बता दें कि मायावती से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी अलिगढ़ हत्या कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी है।  

इस मामले में पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि चार दिन बाद बच्ची का शव कूड़े से मिलने के बाद गुस्साए परिजनों ने टप्पल थाने के आगे शव रखकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

हत्या की वजह -

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि बच्ची के पिता ने १० हजार रुपये का कर्ज लिया था। जब वो उसे नहीं चुका पाया तो आरोपियों ने बच्ची को ३१ मई को अगवा कर लिया। ४ दिन बाद बच्ची शव घर के पास के कूड़ाघर में मिला। बच्ची की हत्या हाथ पैर काटने के बाद जलाकर की गई थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.