यूपी : भ्रष्ट अफसरों पर योगी सरकार सख्त, अबतक ६०० अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, १०० अधिकारी अब भी रडार पर

Aazad Staff

Nation

योगी सरकार ने पिछले २ सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है जिसके तहत कई अधिकारियों के तबादले किए गए तो कई का डिमोशन कर दिया गया। इतना ही नहीं भ्रष्ट अफसरों को दोषी पाए जाने पर उन्हें सेवा से भी बाहर किया जा सकता है इसके लिए केंद्र को सूची भेजी गई है।

उत्तर प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसने के लिए योगी सरकार ने पिछले एक साल में सख्ती दिखाई है। पिछले एक  साल में योगी सरकार ने ६०० अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है जिनपर भ्रष्टाचार में शामिल होने का संदेह है।

इतना ही नहीं राज्य सरकार ने २०० से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में रिटायर भी किया है। इसके अलावा ४०० से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बृहद दण्ड दिया है जिसके तहत कर्मचारी या अधिकारी का प्रमोशन रोका जाता है साथ ही उसका डिमोशन होता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार के रडार पर उत्तर प्रदेश के १०० और अधिकारी भी हैं जिन पर आने वाले दिनों में एक्शन लिया जाएगा।

बता दें जिन ४०० अधिकारियों व कर्मचारियों को बृहद दंड दिया गया है इनमे ज्यादातर आईएएस और आईपीएस अफसर हैं, जिन पर फैसला केंद्र को लेना है. लिहाज उन अफसरों की सूची केंद्र को भेज दी गई है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.