आजम खान ने अपने ऊपर लगे भू माफिया के सारे आरोपों को नकारा

Aazad Staff

Nation

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने अपने ऊपर लगे भू माफिया के सारे आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया है इतना ही नहीं आजम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को फर्जी कहा है।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से मौजूदा सांसद आजम खान वैसे तो अपने बेबाक बयानों के कारण अक्सर विवादों में रहते है। लेकिन इस बार उनका नाम  भू-माफिया के साथ जुड़ गया है। रामपुर जिला प्रशासन ने उन्हें भू-माफिया घोषित किया है और इस संबंध में उनका नाम एंटी भू माफिया पोर्टल पर जमीन कब्जाने वालों की सूची में डाल दिया गया है।

आजम खान के खिलाफ ये मामला जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है। पीड़ित लोगों का आरोप है कि आजम खान ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए जौहर विश्वविद्यालय के लिए जमीन हथिया लिया। आजम खान पर पिछले एक महीने में तेरह मामले दर्ज किए गए हैं।

हालांकि आजम खान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी मामलों को सिरे से नकारा है। उन्होंने कहा है कि जिस जमीन को लेकर आरोप लगाए गए हैं वह जमीन उनकी नहीं है बल्कि वह जमीन विश्वविद्यालय की है, आजम खान ने कहा कि उनके पास सिर्फ एक छोटा सा मकान है। आजम खान ने कहा है कि उनके खिलाफ जो मामले दर्ज किए गए हैं वे सभी फर्जी हैं।  आजम खान ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें लोकसभा चुनाव जीतने की सजा दे रही है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.