कैलिफोर्निया में गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल के दौरान गौलीबारी , ३ की मौत कई घायल

Aazad Staff

Nation

अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में आयोजित गिलरॉय गार्लिक फेस्टिवल के दौरान अचानक से हुई गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि इस हमले में १५ लोग घायल बताए जा रहे हैं । सूत्रों की माने तो मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी करने वाले हमलावर को पुलिस ने मार गिराया है। हमलावर की उम्र लगभग ३० साल के आस पास बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हमलावर ने अपनी राइफल से इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। वहा मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी  के मुताबिक हमलावर हर दिशा में फायरिंग कर रहा था। वह किसी एक को निशाना नहीं बना रहा था। वह दाएं से बाएं और बाएं से दाएं गोली चला रहा था।

इस हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि कानूनी एजेंसिया कैलिफोर्निया के गिलरॉय में हुई गोलीबारी की घटना पर नजर बनाए हुए हैं।। अभी तक शूटर पकड़ा नहीं गया है। इस लिए लोग  सावधान और सुरक्षित रहें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.