UPSSSC- भर्ती परीक्षा में धांधली की तो लगेगा तीन साल का बैन
Aazad Staff
Nation
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) को लेकर अक्सर धांधली, नकल और गड़बड़ी की खबरें आती रहती है। इसे रोकने के लिए आयोग ने सख्त कदम इख्तीयार करते हुए फैसला किया है कि परीक्षाओं के दौरान अगर कोई धांधली करते हुए पकड़ा जाता है तो उस पर तीन साल का बैन लग जाएगा। वह अभ्यर्थी तीन साल तक परीक्षा में बैठ नही सकेगा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने भर्ती परीक्षाओं में धांधली और नकल को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। दरसल आयोग के सचिव आशुतोष मोहन चतुर्वेदी ने आदेश जारी किया है जिसके तहत कहा गया है कि भर्ती परीक्षाओं के दौरान अगर कोई भी अभ्यर्थी धांधली व गड़बड़ी करते पकड़ा जाता है तो उसे परीक्षा से तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
इतना ही नहीं सचिव आशुतोष मोहन चतुर्वेदी ने जारी आदेश में कहा है प्रवेश पत्र में हेराफेरी कर दूसरे को बैठाने पर भी तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा। उत्तरपुस्तिका या ओएमआर शीट की अदला-बदली करने पर दो साल के लिए प्रतिबंधित करने की व्यवथा की गई है।
इसके अलावा परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष में मोबाइल, कैल्कुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अन्य प्रतिबंधित सामान साथ रखने या इसका उपयोग करने पर एक साल के लिए प्रतिबंधित करने की व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों द्वारा ओएमआर शीट की प्रति कक्ष निरीक्षक को न देकर अपने साथ ले जाने पर भी कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।
Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.
Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.
A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.