UPPSC PCS Pre 2018 Result: यूपीपीएससी प्री का रिजल्ट हुआ जारी, यहां करें चेक

Aazad Staff

Nation

यूपीपीएससी द्वारा आयोजित पीसीएस २०१८ प्री परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जा कर देख सकते है।

उत्तर प्रदेश  लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस, एसीएफ एवं आरएफओ प्री २०१८ में हुई एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। रिजल्ट यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध है। बता दें कि यह परीक्षा  २८ अक्टूबर,२०१८ को आयोजित कराई गई थी।

बता दें कि पीसीएस के ९८८ पदों के लिए १९०९६ और एसीएफ और आरएफओ के ९२ पदों के लिए २२४५ अभ्यार्थियों को सफल घोषित किया गया है। ये प्रतिभागी मुख्य एग्जाम में शामिल होंगे।

पीसीएस तथा एसीएफ एवं आरएफओ प्री २०१८ परीक्षा २८ अक्तूबर २०१८ को हुई थी। यह पहला मौका था जब पीसीएस के साथ एसीएफ एवं आरएफओ की प्रारंभिक परीक्षा कराई गई थी। पीसीएस तथा एसीएफ एवं आरएफओ प्री २०१८ परीक्षा(UP PCS Pre 2018 Result) के लिए ६३५८४४ अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें से ३९८६३० अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

१७ जून से होगी मुख्य परीक्षा यूपीपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन में पीसीएस और एसीएफ तथा आरएफओ की मुख्य परीक्षा की तिथि भी जारी की गई है। पीसीएस २०१८ की मुख्य परीक्षा १७ जून को होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.