यूपी के प्राथमिक स्कूलों में 69000 शिक्षकों की लिखत परीक्षा 6 जनवरी से, 20 दिसंबर से करें आवेदन

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा की लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा के लिए आवेदन करने की तारीख 20 दिसंबर है। परीक्षा 6 जनवरी को आयोजित कराई जाएगी। वहीं 22 जनवरी को भर्ती का परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए सिर्फ टीईटी पास अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे।

उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षक भर्ती के लिए तारीख की घोषणा कर दी गई है। यूपी में 69,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए परीक्षा 6 जनवरी को 11 से 2.30 बजे तक मंडल मुख्यालय वाले जिलों में होगी। इसकी जिम्मेदारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज को दी गई है। रविवार नोटिफिकेशन जारी करइस विषय में जानकारी दी गई।  परीक्षा में ओएमआर शीट का प्रयोग किया जाएगा और बहुविकल्पीय होगी। समय कम होने की वजह से परीक्षा मंडल मुख्यालयों पर ही आयोजित कराई जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथि -

20 दिसंबर है आवेदन करने की आखिरी तारीख। 31 दिसंबर को प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। 6 जनवरी को परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। 8 जनवरी को परीक्षा की आंसर-की जारी की जाएगी 19 जनवरी को संशोधित आंसर-की जारी की जाएगी । 22 जनवरी को परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।

गौरतलब है कि पहले सरकार ने सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए 68,500 शिक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया था। लेकिन पिछली 68,500 शिक्षक भर्ती में विवाद होने के कारण 6 जनवरी को होने जा रही दूसरी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या को बढ़ा कर 69,000 कर दिए गए हैं। पिछली भर्ती में विवाद के चलते ही उसमें रिक्त तकरीबन 27,000 पदों को नई भर्ती में नहीं जोड़ा गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.