सोनभद्र जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Aazad Staff

Nation

सोनभद्र में बुधवार को हुए नरसंहार मामले में अब राजनीति भी उफान पर है। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र हमले में घायल से मिलने जा रही थी लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इस बीच उन्होंने धरना प्रदर्शन किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। बता दें कि सोनभद्र में धारा १४४ लागू की गई है।

सोनभद्र में हुए नरसंहार के बाद वहां पीडि़तों के परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को वहां जाने से पुलिस ने रोक दिया है। उन्‍हें मिर्जापुर और वाराणसी की सीमा पर रोक दिया गया है। इससे नाराज प्रियंका गांधी समर्थकों के साथ नारायणपुर में धरने पर बैठ गईं।

धरने पर बैठने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे सोनभद्र जाना है। उन्होंने कहा कि मुझे पड़ित परिवार के लोगों से मिलना है, दस लोगों की हत्या की गई हैं। मुझे आदेश दिखाएं क्यों रोगा गया है। मैंने यहां तक कहा कि मेरे साथ केवल चार लोग जाएंगे। प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है। काफिले को रोके जाने पर प्रियंका गांधी सड़क पर ही धरने पर बैठ गई हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा काफिले को रोकने के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।  प्रशासन की ओर से सोनभद्र में धारा १४४ लगाई गई है। जिसके चलते पुलिस ने वहां किसी भी जुलूस और प्रदर्शन पर रोक लगा दी है।  बता दें कि प्रिया के समर्थन में यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

गौरतलब है कि १७ जुलाई को सोनभद्र में घोरावल थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर ३२ ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर प्रधान समेत ३०० लोग पहुंचे थे। जमीन को कब्जे में लिए जाने के सिलसिले में इस बीच हिंसक झड़प हो गई थी। और देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में १० लोगों की मौक पर ही मौत हो गई  जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अबतक २६ लोगों की गिरफ्तार किया है जबकि २८ लोगों को नामजद किया है और ५० अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यूपी में इस तरह की कानून व्यवस्था को देखते हुए विपक्ष लगातार योगी सरकार पर पर हमलावर हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.