यूपी: हापुड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ५ बच्चों समेत ९ लोगों की मौत

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हाइवे पर एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में पिकअप वाहन ट्रक से टकरा गया और पलट गया। पिकअप में अधिकांश महिलाएं और बच्चे सवार थे।

उत्‍तर प्रदेश के हापुड़ में कल रात एक दर्दनाक हादसा हो गया इस हादसे में ५ बच्चों समेत ९ लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक पिकअप वाहन में बैठकर रात ११ बजे एक शादी समारोह से वापस गांव की और जा रहे थे। नेशनल हाइवे २३५ से गुजरते समय इस तेज रफ्तार पिकअप की एक साइड बगल से गुजर रहे ट्रक से जा टकराई। रफ्तार तेज होने के चलते पिकअप पलट गई। बताया जा रहा है कि ओवर टेक करने के चक्कर में ये हादसा हुआ। हादसे के दौरान पिकअप में २५ लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर ही ९ यात्रियों की मौत हो गई।

मरने वालों में बच्चो की संख्या ज्यादा है जिनकी उम्र ८ से लेकर १४ साल से कम बताई जा रही है। इस हादसे में करीब २ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस सहित राहत एवं बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। घायलों पास को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

हापुड़ के इस हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि हापुड़ की सड़क दुर्घटना में ९ लोगों की मृत्यु पर वह गहरा शोक व्यक्त करते हैं। सीएम ने दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.