सीएम योगी का बयान जरूरत पड़ी तो यूपी में भी लागू करेंगे एनआरसी

Aazad Staff

Nation

असम के बाद अब यूपी में भी एन.आर.सी(NRC) को लागू किया जा सकता है इसकी जानकारी योगी आदित्यनाथ नेे दी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम उत्तर प्रदेश (UP) में भी राष्ट्रीय नागरिक पंजी ( एन.सी.आर) / ( NRC) लागू करेंगे। सीएम योगी ने असम में ( एन.सी.आर) / ( NRC) लागू करने के कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय बताया है।

सीएम ने कहा कि असम में जिस तरह से एन.आर.सी को लागू किया गया है, वह सीखने वाला है। वहां के अनुभव के आधार पर हम भी शुरुआत कर सकते हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यह गरीबों का अधिकार अवैध घुसपैठियों को छीनने से रोकेगा। 

बता दें कि इससे पहले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी एन.आर.सी को लेकर बयान दिया था। खट्टर ने रविवार को घोषणा की थी कि उनके राज्य में भी एन.आर.सी (NRC) लागू की जाएगी। खट्टर ने पंचकूला में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) एच एस भल्ला और पूर्व नौसेना प्रमुख सुनील लांबा से उनके आवासों पर मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं से कहा था कि हम हरियाणा में एन.आर.सी लागू करेंगे।' खट्टर ने अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी के 'महासंपर्क अभियान' के तहत इन दोनों से मुलाकात की। 

गौरतलब है कि पिछले महीने ही असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एन.आर.सी की अंतिम लिस्ट गृह मंत्रालय ने जारी कर दी थी। इस लिस्ट में १९ लाख ६६५७  लोगों के नाम नहीं हैं जबकि इस लिस्ट में अब  ३ करोड़ ११ लाख २१ हजार लोगों के नाम हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.