ऐतिहासिक जीत के बाद केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज, नई सरकार पर होगा मंथन

Aazad Staff

Nation

पीएम मोदी आज शाम पांच बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक करने जा रहे है। इस बैठक में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल बांटने पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही खबर है कि ३० मई को मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके है और एक बार फिर से पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए सत्ता में वापसी करने के लिए तैयार है। एक तरफ जहां भाजपा ने ३५० से भी ज्यादा सीटों पर कब्जा किया वहीं कांग्रेस ९४ के आंकड़े तक ही पहुंच पाई।  आज भी प्रचंड जीत का सिलसिला जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने पद से इस्तीफा देंगे और कैबिनेट के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में वे कई मुद्दों पर बात करेंगे और सरकार खत्म होने के औपचारिक काम को पूरा करेंगे।

कैबिनेट बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति से मिलेंगे और अपना इस्तीफा सौपेंगे। पुरानी सरकार खत्म होने के बाद नई सरकार की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रपति एक बार फिर नरेंद्र मोदी को सरकार बनाने के लिए बुलाएंगे। दूसरी ओर आज ही एनडीए की बैठक भी हो सकती है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

गौरतलब है कि लोकसभा की ५४३ में ५४२ सीटों पर चुनाव के लिए सात चरण में चुनाव कराए गए। इनमें ८००० से अधिक प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई। ११ अप्रैल से १९ मई तक सात चरणों में हुए मतदान में ९०.९९ करोड़ मतदाताओं में से करीब ६७.११ प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। बता दें कि भारतीय संसदीय चुनाव में यह अब तक का सबसे अधिक मतदान है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.