बजट २०१९: मोदी सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, हर साल खाते में डाले जाएंगे ६००० रुपये

Aazad Staff

Nation

मोदी सरकार में कार्यकारी वित्त मंत्री पीयूष गोयल आज मोदी सरकार का अंतरिम बजट ( Interim Budget) पेश कर रहे हैं। इस दौरान पीयूष गोयल ने ऐलान किया है कि २ हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल ६००० रुपए दिए जाएंगे। ये ऱाशि तीन किस्तों में उनके खाते में डाली जाएगी।

मोदी सरकार आज अपने कार्यकाल का आखरी और अंतिम बजट पेश कर रही है। इस अंतरिम बजट को अंतिरम वित्त मंत्री पीयूष गोयल पेश कर रहे है क्यों कि वित्त मंत्री अरुण जेटली अस्वस्थ है उनका इलाज अमेरिका में चल रहा है। जिसके कारण ये कार्यभार पीयूष गोयल को सौंपा गया है।

इस अंतरिम बजट में किसानों को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। किसानों की आय दोगुनी करने हेतु सभी २२ फसलों का एमएसपी लागत से ५० प्रतिशत अधिक किया है।

सरकार ने छोटे एवं सीमान्त किसानों को राहत देने के लिए उन्हें ६,००० सालाना की न्यूनतम आय देने की योजना पेश की है। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को २०१९ का बजट पेश करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (प्रधानमंत्री किसान योजना) की घोषणा की।  

इतना ही नहीं दो एकड़ वाले किसान के खाते में डायरेक्ट ६ हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे १२ करोड़ किसानों को फायदा होगा। पीयूष गोयल ने इस राशि को तीन किस्तों में दिए जाने की बात कही है। पहली किस्त अगले महीने की ३१ तारीख तक किसानों के खातों में डाल दी जाएगी। बता दें कि किसानों के खाते में २-२ हजार की राशि तीन बार किस्तों में जाली जाएगी। इस योजना का लाभ दो हेक्टेयर से कम जोत वाले किसानों को मिलेगा। इसके साथ ही गौ माता के लिए कामधेनु योजना शुरू की जाएगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.