UIDAI ने जारी की चेतावनी अब मान्य नहीं होगा प्लास्टिक आधार कार्ड

Aazad Staff

Nation

अगर आपका आधार खो गया है तो इसके लिए आपको किसी दलाल को पैसे देकर आधार कार्ड बनवाने की जरुरत नहीं। आप इसे मुफ्त में भी बनवा सकते है आप इस आधिकारिक वेबसाइट https://eaadhaar.uidai.gov.in पर जाकर अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

अगर आपने भी आधार स्मार्ट कार्ड बनवाया हुआ है, तो ये खबर आपके लिए खास है। दरसल यूआईडीएआई ने ट्वीट कर ये चेतावनी जारी की है देश में अब प्लास्टिक आधार या आधार स्मार्ट कार्ड या PVC कार्ड मान्य नहीं होगा। ज्ञात हो कि फरवरी २०१८ में यूआईडीएआई ने आधार स्मार्ट कार्ड से संबंधित एक बयान जारी  कर इसकी जानकारी दी थी कि इस तरह के कार्ड का इस्तेमाल आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अथॉरिटी ने कहा था कि ऐसे कार्ड से आपकी आधार डिटेल्स की प्राइवेसी पर खतरा है इसलिए इनका इस्तेमाल ना किया जाए।

यूआईडीएआई के अनुसार प्लास्टिक आधार कार्ड कई बार काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक आधार की अनऑथराइज्ड प्रिन्टिंग के चलते क्यूआर (QR) कोड अमान्य हो जाता है। इतना ही नहीं, आधार स्मार्ट कार्ड में मौजूद आपकी निजी जानकारी के बिना आपकी अनुमति के शेयर किए जाने का भी खतरा है।

प्‍लास्टिक या पीवीसी शीट पर आधार की प्रिन्टिंग के नाम पर देश भर में लोगों से ५० रुपये से लेकर ३०० रुपये तक वसूल किए जा रहे हैं। इतना ही नही कहीं-कहीं तो इससे भी ज्‍यादा चार्ज लिया जा रहा है। इसलिए यूआईडीएआई ने ये कदम उठाया। यूआईडीएआई ने अपने बयान में कहा कि ओरिजनल आधार के अलावा एक साधारण पेपर पर डाउनलोड किया हुआ आधार और एमआधार भी अब पूरी तरह से मान्य (वैलिड) हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.