UGC NET June 2019 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, यहां करें आवेदन

Aazad Staff

Nation

UGC NET की प्रकिया आज से शुरु हो चुकी है। उम्‍मीदवार जून में होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए ३०मार्च २०१९ तक आवेदन कर सकते है।

 यूजीसी(राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) नेट जून २०१९ के लिए आज से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।  योग्य उम्मीदवार यूजीसी नेट जून २०१९  परीक्षा (UGC NET JUNE 2019 Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) की ऑफिशियल वेबसाइट ntanet.nic.in  पर जा कर आवेदन कर सकते है।

यूजीसी नेट जून २०१९  (UGC NET JUNE 2019) परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया ३० मार्च २०१९ रात ११:५० बजे तक चलेगी और उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में सुधार ७ अप्रैल से १४ तक कर सकते हैं। जिसके एडमिट कार्ड १५  मई २०१९ को जारी होंगे।

यूजीसी नेट जून  २०१९  के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा २०, २१, २४, २५, २६ और २८ जून २०१९ को कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह९:३० बजे से दोपहर १२:३० बजे तक और दूसरी शिफ्ट  २: ३० बजे से शाम ५:३० बजे तक चलेगी।

बता दें कि इस बार यूजीसी नेट परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए के ऑफिशियल वेबसाइट ugcnetonline.in पर जाकर कोर्स से संबंधित नए सिलेबस को देख लें। यह भी बता दें कि नए नियम के तहत अब उम्मीदवारों को यूजीसी नेट परीक्षा के दोनों पेपरों में कोई ब्रेक नहीं मिलेगा। पहले पेपर के बाद उम्मीदवारों को ब्रेक मिलता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और परीक्षा ३ घंटे के सिंगल सेशन में ही खत्म होगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.