बेंगलूरु एयर शो से पहले बड़ा हादसा, रिहर्सल के दौरान दो एयरक्राफ्ट हुए क्रैश

Aazad Staff

Nation

बेंगलुरु एयर शो से पहले रिहर्सल के दौरान वायु सेना के दो सूर्य किरण एयरक्राफ्ट क्रैश हो गए। इस हादसे में दोनों विमानों के पायलट सुरक्षित बच गए। हादसे की वजह का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।

बेंगलुरू में मंगलवार को एयर शो की तैयारी के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरशो के दौरान वायुसेना के दो सूर्यकिरण जेट एयरक्राफ्ट (Suryakiran Jet Aircraft) क्रैश हो गया है। गनीमत है कि इस हादसे में दोनो पायलट सही सलामत बचा लिए गए हैं। हादसा बेंगलुरू के येलहंका एयरबेस (Yelahanka Airbase) पर हुआ है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक आम नागरिक को चोट आई है। विमान के गिरते वक्त पायलटों ने खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया था। हादसे का कारण दो विमानों का आपस में टकराना बताया जा रहा है। विमान एक लाइन में उड़ने का अभ्यास कर रहे थे इसी बीच दो विमान टकरा गए। हालांकि पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया। गनीमत रही कि विमान आबादी वाले इलाके में नहीं गिरा।

बताया जा रहा है कि 'एयरो इंडिया २०१९ (Aero India 2019) की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ है। बुधवार से एयर शो की शुरुआत होने जा रही है जो २४ फरवरी तक चलेगा। पांच दिवसीय इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के येलहंका सैन्यअड्डे पर किया जाएगा। इस एयरो शो में वैश्विक और भारतीय एयरोस्पेस की प्रौद्योगिकीयों और उत्पादों को पेश किया जाएगा।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.