ओडिशा के १४ जिलों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी 

Aazad Staff

Nation

ओडिशा में एक बार फिर से आंधी तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बता दें कि राज्य अभी चक्रवात फानी की जबर्दस्त मार से उभर भी नहीं सका था कि एक बार फिर से प्राकृति आपदा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ओडिशा अभी चक्रवात फोनी की जबर्दस्त मार से उबरा भी नहीं है कि मौसम विभाग ने यहां के कुछ जिलों में आंधी तूफान व आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में एक बार फिर से तेज आंधी, तूफान और बिजली गरज के साथ मौसम विभाग ने १४ जिलों में  अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि नबरंगपुर, कोरापुट, अंगुल, मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और कालाहांडी जिलों में आज एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम और तेज बारिश हो सकती है।

वहीं नुआपाड़ा, बोलांगीर, कंधमाल, गजपति, नयागढ़, गंजम और रायगडा में शाम के समय ३० से ४० किमी प्रति घंटे की गति से बिजली गरज सकती है। गौरतलब है कि ओडिशा में तीन मई को आए चक्रवाति तूफान फानी ने कहर भरपाया था इस दौरान राज्य में ६० से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी वहीं  ३०० से ज्यादा लोग  घायल बताए गए थे। चक्रवाति तूफान फानी का प्रकोप सबसे ज्यादा पुरी जिले में रहा यहा मरने वालों की संख्या ३९ तक पहुंच गई थी।

इस तूफान को लेकर राज्य में पहले से ही चेतावनी जारी की गई थी जिसके तहत ओडिशा में ११ लाख लोगों को विस्थापित किया गया है। तूफान फानी के कारण राज्य में जन जीवन अस्त व्यवस्था हो गया। इसकी कहर से अभी लोग उभरे भी नहीं की एक बार फिर से मौसम विभान ने यहां अलर्ट जारी कर दिया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.