मोदी कैबिनेट में इन नेताओं को मिल सकती है जगह, पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का संभाल सकते है पदभार

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे में नई सरकार में प्रमुख मंत्रालयों के पदभार के लिए नामों पर अटकलें शुरू हो गई हैं। चर्चा है कि रेलमंत्री पीयूष गोयल अगले वित्तमंत्री बनाए जा सकते है।

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर से एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है। इस बीच अब देश को नए मंत्रियों के नाम की घोषणा का इंतजार है। १६वीं लोकसभा का कार्यकाल ३ जून को समाप्त हो रहा है। और१७वीं लोकसभा का गठन ३ जून से पहले किया जाना है।  नए सदन के गठन की प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी। हालांकि इस बीच तीनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलेंगे और नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौपेंगे।

 एनडीए की सत्ता में वापसी के बाद सभी की निगाहें सरकरा के नए गठन पर टिक गई है। ऐसी अटकलें लगनी शुरु हो गई है कि इस बार भाजपा कई नए चहरों को स्थान दे सकती है। सूत्रों की माने तो अमित शाह को रक्षा मंत्रालय का पदभर सौपा जा सकता है। वहीं भाजपा में पिछले कुछ दिनों में कई नेता अस्‍वस्‍थ देखे जा चुके हैं। लिहाजा उनकी जगह पर किसी और को नियुक्त किया जा सकता है।वित्त मंत्री अरुण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के समक्ष स्वाथ्य संबंधी समस्याएं हैं। ऐसे में उनके नई सरकार में शामिल होने को लेकर शंकाएं जताई जा रही हैं।

बता दें कि जेटली राज्य सभा के सदस्य हैं और वह २०१४ के चुनाव में अमृतसर सीट पर हार गए थे। सुषमा स्वराज ने पिछला चुनाव मध्य प्रदेश के विदिशा से जीता था।  हालांकि इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा।

वहीं स्‍मृति ईरानी ने अमेठी से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है ऐसे में ये उम्मीद की जा रही है कि पार्टी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है । वहीं, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, रविशंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रकाश जावड़ेकर को नए मंत्रिमंडल में बनाये रखे जाने की संभावना है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.