तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे को जमकर पीटा

Aazad Staff

Nation

तेलंगाना स्‍टेट बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को जल्‍द घोषित करने की मांग को लेकर हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे दो कांग्रेस नेताओं के बीच आपस में झड़प हो गई। इस घटना का विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

लोकसभा चुनावी के बीच एक तरफ जहां राजनीतिक पार्टियां चुनावी रैलियां कर रही है वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना कांग्रेस के दो नेताओं के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर नोताओं के हाथापाई का वीडियों भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है।

बता दें कि तेलंगाना स्‍टेट बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम को जल्‍द घोषित करने की मांग को लेकर हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सांसद वी हनुमंत राव और नागेश मुदीराज के बीच बहस शुरू हो गई। यह बहस कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

वहां मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों को छुड़ाने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों के बीच मारपीट चलती रही। काफी देर बाद आखिरकार हनुमंत राव और नागेश मुदीराज को कार्यकर्ताओं ने अलग कराया। बता दें कि कांग्रेस नेताओं के बीच मारपीट का यह विडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो ४५ सेकेंड का है।  शुक्रवार को राव ने आरोप लगाया था कि राज्‍य कांग्रेस के अंदर कुछ गुप्‍त एजेंट हैं जिनके नाम का खुलासा वह उचित समय आने पर करेंगे।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.