तमिलनाडु: त्रिची रैली में कमल हासन पर फेंके गए अंडे और पत्थर

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव २०१९ के सातवे व अंतिम चरण के बीच एक बार फिर से हिंदू आतंकवाद का मुद्दा उठ गया है। त्रिची रैली में अभिनेता से बने नेता और मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन पर चप्पल के बाद अब पत्थर फेंके गए।

मक्कल निधि मैयम (MNM) के संस्थापक कमल हासन द्वारा दिए गए नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। कुछ दिन पहले ही एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कमल हासन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चप्पल फेक कर हमला किया था। लेकिन अब ये खबर आ रही है कि एक जनसभा को संबोधित करने के दौरान कमल हासन पर दो अज्ञात लोगों ने मंच पर कथित तौर पर अंडे और पत्थर फेंके, इस कारण तनाव पैदा हो गया। अरावकुरिची में हुई इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

ये घटना उस वक्त हुई जब कमल हासन भाषण खत्म कर मंच से नीचे उतर रहे थे। पुलिस ने अंडे और पत्थर फेंके जाने की घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद कमल हासन ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राजनीति का स्थर नीचे गिर गया है। मुझे खतरा महसूस नहीं हुआ। हर धर्म का अपना आतंकवादी है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि हम यह दावा नहीं कर सकते कि हम पवित्र हैं। इतिहास से पता चलता है कि सभी धर्मों के अपने चरमपंथी रहे हैं। मैं गिरफ्तार होने से नहीं डरता। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें मुझे गिरफ्तार करने दो। यदि वे ऐसा करते हैं तो यह केवल और अधिक समस्याएं पैदा करेगा। यह एक चेतावनी नहीं बल्कि केवल एक सलाह है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.