सूरत अग्निकांड: अवैध तरीके से चलाया जा रहा था कोचिंग सेंटर, २० छात्र की दर्दनाक मौत

Aazad Staff

Nation

गुजरात के सूरत के तक्षशिला कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लगने से २० छात्र की मौत हो गई जबकि ४० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान ६० से ज्यादा बच्चे वहां मौजूद थे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

सूरत के एक चार मंजिला वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार दोपहर आग लगने से एक कोचिंग क्लास में २० छात्रों की मौत हो गई । इनमें से कुछ की इमारत से कूदने की वजह से तो कुछ की दम घुटने से मौत हुई। इस मामले में सूरत पुलिस ने कॉम्प्लेक्स के बिल्डरों सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें हरसुल वेकरिया, जिग्नेश और कोचिंग सेंटर के मालिक भार्गव भूटानी का नाम है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा ३०४ बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सूरत क्राइम ब्रांच के एसीपी को सौंपी गई है।

सूरत के सारथाने इलाके में स्थित तक्षशिला कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग का मंजर बेहद ही खौफनाक था। आग लगने का ये मंजर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इस वीडियों में कुछ बच्चों ने अपनी जान बचाने के लिए इमारत के उपर से ही छलांग लगा दी। सोशल मीडिया पर बिल्डिंग से छलांग लगाते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तक्षशिला परिसर की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी थी। आग लगते ही बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर में ही आग की लपटें चारों ओर फैल गई। वहीं इस घटना को लेकर  स्थानीय लोगों का आरोप है कि दमकल की गाड़ियां आग लगने के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। लेकिन, उस वक्त उनके पास जरूरी उपकरण नहीं थे, जिनके जरिये आग में फंसे बच्चों को बाहर निकाला जा सके। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की १९ गाड़ियों मौके पर पहुंची।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.