SSC Stenographer Result 2019: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी- डी का रिजल्ट घोषित

Aazad Staff

Nation

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही आयोग ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी परीक्षा के कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और कट ऑफ देख सकते है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट (SSC Stenographer Grade C and D Result) घोषित कर दिया है। एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा (SSC Stenographer Exam) में शामिल होने वाले उम्मीदवार एसएससी (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा में कुल २७१६४ उम्मीदवार सफल हुए है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की परीक्षा यानी स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा (Stenographer Grade C and D Exam) का आयोजन ५ फरवरी २०१९ से ८ फरवरी २०१९ तक किया गया था। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों के लिए कुल ४,३६,९१० उम्मीदवार ने आवेदन किया था। जिनमें से १ लाख ८५ हजार ३५६ उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक -

- सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।

-  अब होम पेज पर अपना यूजर आईडी, पासवर्ड और टेक्स्ट भर कर लॉगइन करें।

- फिर SSC Stenographer Result लिंक पर क्लिक करें।

- यहां आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा उसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.