स्‍पाइसजेट विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, साढ़े तीन घंटे विमान में फंसे रहे १५० यात्री

Aazad Staff

Nation

बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के १५० यात्रियों की बीती रात मुसीबत भरी रही। दरसल गुरुवार रात करीब २ बजे बैंगलुरु से दिल्ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया।

बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे स्‍पाइसजेट विमान को नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। इस विमान में १५०  यात्री सवार थे। जो करीब साढ़े तीन घंटे तक स्‍पाइसजेट के विमान में फंसे रहे। यात्रियों के लिए बीती रात मुसीबत भरी रही।

बीती रात करीब २ बजे बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे विमान में तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को नागपुर में उतारा गया। लेकिन फ्लाइट हवाई अड्डे पर उतरने के बावजूद विमान से यात्रियों को बाहर नहीं निकाला गया। करीब ३.५ घंटे विमान में फंसे रहने के बाद सुबह ५.३० बजे यात्री विमान से बाहर आये।

जानकारी के अनुसार स्‍पाइसजेट का बैंगलुरु से दिल्‍ली आ रहे विमान में पायलट को फ्यूल गेज में कोई तकनीकी खराबी नज़र आयी। इसके बाद पायलट ने करीब २ बजे विमान की नागपुर में इमर्जेंसी लैंडिंग करवायी। इस दौरान विमान में करीब १५० लोग सवार थे।

यात्रियों के मुताबिक उन्‍हें २ बजे से लेकर ५.३०  बजे तक विमान में ही रखा गया। करीब ६ बजे यात्रियों को विमान से निकालकर एयरपोर्ट के टर्मिनल में ले जाया गया।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.