लोकसभा चुनाव २०१९ : पीएम की अपील पर बोले अखिलेश - दिल ख़ुश हुआ, ज्यादा संख्या में मतदान करें…

Aazad Staff

Nation

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें। अखिलेश के अलावा अक्षय कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ट्विटर के जरिए कई दिग्गज नेता और हस्तियों को टैक कर यह अपील की है कि वो ज्यदा से ज्यादा लोगों को आगामी लोकसभा चुनाव २०१९ में मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करें इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक मतदान हमारे लोकतंत्र के लिए अच्छा है। इस पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी को द्वीट करते हुए लिखा - दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी महागठबंधन से महापरिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें।

पीएम मोदी द्वारा की गई अपील पर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी अपना जवाब देते हुए लिखा -लोकतंत्र की असली पहचान चुनावी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी में निहित है। हमारे राष्ट्र और उसके मतदाताओं के बीच वोटिंग एक सुपरहिट प्रेम कथा है।

क्या है पीएम मोदी की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर हस्तियों को टैग करते हुए ट्वीट किया, "लोकतंत्र की इस महान परंपरा को और मजबूती देने के लिए मैं सभी देशवासियों से अनुरोध करता हूं कि वे २०१९ के लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें"

Latest Stories

Related Stories

लोकसभा चुनाव २०१९ : पीएम मोदी ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं समेत दिग्गज हस्तियों से की यह अपील

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी प्रचार अभियान शुरु हो चुका है इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के बड़े नेताओं राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मायावती, अखिलेश यादव और कई दिग्गज हस्तियों को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए अपील की है कि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोटिंग के लिए जनता को जागरूक करें। ज्यादा से ज्यादा वोटिंग देश में लोकतंत्र को मजबूत करेगी।

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.