लोकसभा चुनाव २०१९: SP-BSP क्या अब अमेठी और रायबरेली में भी उतारेंगे अपने प्रत्याशी?

Aazad Staff

Nation

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी और बीएसपी ने तय किया था कि वे रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के लिए सीटें छोड़ेंगे। हालांकि मायावती के ताजा बयान के बाद चर्चा शुरू हो गई है कि मायावती इन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार शाम को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान ये कयास लगाए जा रहे है कि रायबरेली में सोनिया गांधी और अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ प्रत्याशी उतारे जा सकते है।

बता दें कि अखिलेश यादव अपने कोटे के ११ प्रत्याशियों की सूची जारी कर चुके हैं, वहीं बसपा की बात करे तो प्रत्याशियों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल की जा चुकी है। हालांकि जारी की गई इस सूची को आधिकारिक रुप से जारी नहीं किया गया है। वहीं बसपा ने इस सूची का न कोई विरोध किया है और न ही पुष्टि की है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव २०१९ में विपक्ष को कड़ी टक्कर देने के लिए एसपी और बीएसपी ने गठबंधन कर लिया है। दोनों पार्टिया एक हो कर चुनाव लड़ रही है। हालांकि गठबंधन के दौरान दोनों ही पार्टियों ने ये तय किया था कि वे रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के लिए सीटें छोड़ेंगे। और अपने किसी भी प्रत्याशी को इन सीटों पर नहीं उतारेंगी।

अब जबकि मंगलवार को मायावती की यह टिप्पणी आई तो सवाल अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीट तक आ गया है। बीजेपी एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने मायावती के इस बयान के बाद उनपर तंज किया है कि एसपी और बीएसपी दोनों ही दल अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता खो चुके हैं। याद करें पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि डिंपल यादव चुनाव नहीं लड़ेंगी। जबकि अब वह उम्मीदवार हैं। मायावती भी ऐसा कह रही हैं, लेकिन लगता नहीं कि वह इस पर टिकेंगी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.