उत्तर प्रदेश में महिला पुलिसकर्मी को चप्पलों से पीटा, वीडियों हुआ वायरल

Aazad Staff

Nation

उत्तर प्रदेश में सीतापुर के एक अस्पताल में महिलाओं ने एक महिला पुलिसकर्मी की जम कर पिटाई कर दी। जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियों में कुछ महिलाओं ने मंगलवार की दोपहर एक पीआरडी महिला सिपाही की चप्पलों से पिटाई कर दी जिसके बाद महिला पुलिसकर्मी के मुंह से खून आने लगा।

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक महिला सिपाही की चप्पलों से पिटाई का मामला सामने आया है। दरसल ये पूरा मामला सीतापुर जिला अस्पताल का है। जहां मंगलवार काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए जबरदस्ती कर रही महिलाओं को पीआरडी की महिला जवान हटा रही थी। तभी दबंग महिलाओं ने पीआरडी की महिला जवान रीता की वर्दी फाड़ने पर उतर आईं। यही नहीं महिलाओं ने महिला सुरक्षाकर्मी की जमकर चप्पलों और लात घूंसों से पिटाई की।  बेरहमी से हुई पिटाई के कारण रीता के मुंह से खून तक आ गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लक्ष्मणपुर की निवासिनी अजमून निशा व उनकी बहू नसरीन जिला अस्पताल दवा लेने आई थी। तभी पर्चा काउंटर पर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने उनसे लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के लिए कहा। वह धक्का मुक्की करने लगी। जिस पर महिलाओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग कर उसकी पिटाई कर दी गयी। आधे घंटे तक चले बवाल के बाद मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र सिंह ने पहुंचकर पांच महिलाओं को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली भेज दिया।

बहरहाल इस घटना का वीडियों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पुलिसकर्मियों की पिटाई का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.