बंद हो सकते हैं देशभर के ५०प्रतिशत ATM, जाने क्या है वजह

Aazad Staff

Nation

३१ मार्च तक देश के आधे से ज्यादा एटीएम बंद हो सकते हैं। उद्योग संगठन कंफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) की तरफ से ये सूचना जारी की गई है।

देश की आधी से ज्यादा आबादी एटीएम का इस्तेमाल करती है और इसमे कोई दो राय नही की एटीएम के होने से हमें सहूलियत होती है। साथ ही कैश लेकर घूमना भी नही पड़ता है। लेकिन अगर आपको ये पता चले की देशभर में ५० प्रतिशत एटीएम पर ताला लगने वाला है तो? जाहिर सी बात है हर किसी को कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।उद्योग संगठन कंफेडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) की तरफ से ये सूचना जारी की गई है कि देश भर में ३१ मार्च तक आधे से ज्यादा एटीएम बंद हो सकते है। बता दें कि कैटमी की रिपोर्ट के मुताबिक इस समय देश में करीब २,३८,००० एटीएम सक्रिय है, जिसमें से १,१३००० एटीएम महीने के आखिर तक बंद हो सकते है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक एटीएम को इसलिए बंद किया जा रहा है, क्योंकि ये एटीएम अपग्रेड नहीं है। अब एटीएम संचालन कंपनियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।  वहीं, जब से नोटबंदी हुई थी, तब से एटीएम को अपडेट करना पड़ा था। क्योंकि अब २००० और १०० रुपए के नोट का साइज अलग है, जिसकी वजह से एटीएम को अपग्रेड करना जरूरी है। नोटबंदी के बाद से ही नोटों का साइज अलग हो गया है, जिसकी वजह से एटीएम के खाचों को चेंज किया जा रहा है। लेकिन इनका खर्च ३००० करोड़ का आ रहा है। बैंक एटीएम के इस खर्च का भुगतान करने को तैयार नहीं है, जिसकी वजह से एटीएम बंद किए जा रहे हैं।

बता दें कि एटीएम के रखरखाव और संचालन का काम दूसरी कंपनियां करती है और इसका कंपनियों को कोई भी एक्ट्रा खर्चा नहीं मिलता है। अगर बैंक एटीएम संचालन की जिम्मदारी लेती है, तो अपडेट का काम आसान हो सकता है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.