पीएम मोदी को 'शिवलिंग पर बैठे बिच्छु' कहने वाले कांग्रेसी नेता शशि थरूर को मिली जमानत

Aazad Staff

Nation

दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए विवादित बयान पर कार्रवाई करते हुए २० हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई २५ जुलाई को होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से करने की वजह से कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में थरूर को अब जमानत दे दी गई है। दिल्ली के रोज एवेन्यू कोर्ट ने २० हजार के पर्सनल बॉन्ड पर उन्हें जमानत दी है। अब मामले की अगली सुनवाई २५ जुलाई को होगी।

बता दें कि मानहानि की ये शिकायत दिल्ली भाजपा के नेता राजीव बब्बर (Rajiv Babbar)  ने दर्ज कराई थी। राजीव बब्बर की ओर से कोर्ट में दायर शिकायत में कहा गया था कि शशि थरूर का ये बयान न केवल पार्टी बल्कि देश विदेश के करोड़ो शिवभक्तों का अपमान है। बब्बर ने कहा था कि इससे शिवभक्तों की भावनाएं भी आहत हुई है। शशि थरूर ने जानबूझकर शिकायतकर्ता और उसके जैसे शिव भक्तों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया. ये बयान लोगों की घार्मिक विश्वास पर आघात कर , उनकी भावनाओं को भड़काने वाला है।

बता दें कि कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी को लेकर विवादित टिपप्णी पिछले साल दिसंबर में की थी । गौरतलब है कि आरएसएस के एक कार्यकर्ता ने एक पत्रकार से कहा है कि मोदी शिवलिंग पर बैठे हुए एक बिच्छू की तरह हैं। इन्हें आप न तो हटा सकते हैं और न ही चप्पल मारकर गिरा सकते हैं। इस बयान के बाद शशि थरूर और कांग्रेस की काफी आलोचना हुई थी। भाजपा ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.