कर्नाटक के बाद कांग्रेस को गोवा में बड़ा झटका, १० विधायक भाजपा में शामिल

Aazad Staff

Nation

कर्नाटक के बाद कांग्रेस को गोवा में भी झटका लगा है। गोवा में १० विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। पार्टी छोड़नेवालों में विपक्षी नेता चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल हैं।

गोवा की राजनीति में कर्नाटक की तरह ही सियासी बवंडर आ गया है। गोवा में कांग्रेस के १५ में से १० विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की खबर सामने आई है। भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक दिल्ली में अमित शाह से मिलने के लिए गए हैं। बता दें कि दो तिहाई से ज्यादा संख्या होने की वजह से इन विधायकों पर दल-बदल कानून नहीं लागू होगा। इन १० विधायको का इस्तीफा गोवा विधानसभा स्पीकर राजेश पटनेकर ने स्वीकार कर लिया है।

भाजपा में १० विधायकों के शामिल होने पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बयान दिया कि विधायक आज गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे। उन्होंने राज्य सरकार को मजबूत करने के लिए मेरा समर्थन किया है और मैं इसका स्वागत करता हूं।

गोवा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने कहा है कि भाजपा ने अपने गठबंधन के साथियों और कांग्रेस के १० विधायकों को अपने खेमे में शामिल करके अपनी गहन असुरक्षा का परिचय दिया है। वे एक देश-एक चुनाव नहीं बल्कि एक देश-एक पार्टी की ओर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस के १० विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैं जानता था कि मेरे पिता के जाने के बाद भाजपा राज्य में अलग दिशा में राजनीति करेगी। पार्टी में अब विश्वास जैसा शब्द खत्म हो गया है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.