SBI ने होम लोन पर घटाई ब्याज दरें

Aazad Staff

Nation

SBI ने होम लोन पर ब्याज दर को कम कर दिया है। जसके तहत अब ग्राहकों को होम लोन पर पहले से कम EMI देनी होगी। बता दें कि ३० लाख तक के सभी होम लोन पर ब्याज दरों में कटोती की गई है।

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। एसबीआई (SBI) ने ३० लाख रुपये तक के सभी होम लोन पर ब्याज दरों में ०.०५ फीसदी की कटौती की  है। जिसके तहत अब लोगों को पहले के मुकाबले कम EMI देनी होगी। नई दरें शुक्रवार ८ फरवरी २०१९ से प्रभावी हो चुकी है।  उल्लेखनीय है कि भारतीय रिजर्व बैंक ने बीते गुरुवार को रेपो रेट में कटौती की थी जिसके बाद लोगों को ये उम्मीद थी की ब्याज दरों में भी कटोती की जा सकती है।

ब्याज दरों में कटौती किए जाने के बाद बैंक ने कहा है कि यह फैसला कम और मध्यम आयवर्ग के लोगों के फायदे को ध्यान में रखकर लिया गया है। एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि देश के सबसे बड़े बैंक के नाते वह ग्राहकों के हित को सबसे आगे रखते हैं।

बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की घोषणा के तुरंत बाद हम सबसे पहले बैंक हैं जिसने ३० लाख रुपये तक के होम लोन पर ब्याज घटाया है। ’ एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा, '' होम लोन बाजार में एसबीआई की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। ऐसे में यह उचित होगा कि हम रेपो रेट में कटौती का लाभ निम्न और मध्यम आय वर्ग को उपलब्ध कराएं।

बता दें कि एसबीआई एसेट, डिपॉजिट, ब्रांच, कस्टमर और कर्मचारियों की संख्या के लिहाज से देश का सबसे बड़ा बैंक है। होम लोन बाजार में एसबीआई की हिस्सेदारी ३४.२८ फीसदी है।

Latest Stories

Also Read

Biography of Bhaskaracharya: Discoveries, Calculus & Gravity Laws

Explore the life and achievements of ancient Indian mathematician Bhaskaracharya (Bhaskara II). Read about Siddhanta Shiromani, Lilavati, division by zero, and early calculus concepts.

सिंधु-सरस्वती सभ्यता का ४५०० साल पुराना पासा और भारत की जीवंत विरासत

सिंधु-सरस्वती सभ्यता के ४,५०० साल पुराने टेराकोटा पासे की खोज और ऋग्वेद-अथर्ववेद से इसके संबंध के माध्यम से जानिए कैसे भारत आज भी एक अटूट सांस्कृतिक चेतना के रूप में जीवित है।

A 4,500-Year-Old Dice: Proof of the Enduring Continuity of the Indus-Saraswati Civilization

Beyond ruins and geography, India's heritage thrives through living customs, symbols, and an unbroken cultural consciousness. Read about this extraordinary ancient find.

CORONA A VIRUS? or our Perspective?

A Life-form can be of many forms, humans, animals, birds, plants, insects, etc. There are many kinds of viruses and they infect differently and also have a tendency to pass on to others.